TVS Apache RTX 300 लॉन्च: ₹1.99 लाख में दमदार Adventure बाइक, शानदार फीचर्स और पॉवरफुल इंजन के साथ

TVS Apache RTX 300
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत की अपनी टू-व्हीलर कंपनी TVS Motor ने अपनी पहली एडवेंचर बाइक (TVS Apache RTX 300) को प्रीमियम सेगमेंट में को लांच कर दिया है यह एक शानदार एडवेंचर बाइक है यह TVS की पहली एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल है जो पावर, स्टाइल और शानदार लुक पेश करती है। इसके साथ TVS ने स्पोर्ट्स बाइकिंग से आगे बढ़कर एडवेंचर राइडर्स को भी ध्यान में रखता है।

TVS Apache RTX 300 लॉन्च और कीमत 

TVS Apache RTX 300 की भारत में शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस प्राइस रेंज में यह बाइक KTM 250 Adventure, Yezdi Adventure, और Royal Enfield Scram 440 जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर देती है। अपनी कीमत और फीचर्स के संयोजन के कारण यह इस सेगमेंट की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी बाइक मानी जा रही है। लॉन्च के बाद इसके अलग-अलग वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस में मामूली कीमत अंतर देखने को मिल सकता है।

TVS Apache RTX 300 का इंजन

TVS Apache RTX 300 में नया 299cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर DOHC इंजन दिया गया है, जो 36 PS पावर और 28.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विक शिफ्टर और स्लिपर क्लच शामिल हैं। बाइक में चार राइड मोड्स (Urban, Rain, Tour, Rally), साथ ही क्रूज़ कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिए गए हैं। इसका एडवांस थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम इंजन को ठंडा रखकर लंबे समय तक बेहतरीन परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

TVS Apache RTX 300 का माइलेज 

TVS Apache RTX 300 एक एडवेंचर कैटेगरी बाइक है, इसलिए इसका मुख्य फोकस पावर और टॉर्क पर रखा गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसका आधिकारिक माइलेज साझा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि यह बाइक 28 से 32 kmpl तक का औसत दे सकती है। इसका वास्तविक माइलेज ट्रैफिक, सड़क की स्थिति, राइडिंग मोड और राइडिंग स्टाइल पर निर्भर करेगा। फिर भी, अपने सेगमेंट की अन्य बाइक्स की तुलना में यह बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देने की उम्मीद रखती है।

TVS Apache RTX 300 का बाहरी डिज़ाइन 

TVS Apache RTX 300 का डिज़ाइन इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसे खास तौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है जो एडवेंचर राइडिंग और लॉन्ग टूरिंग का शौक रखते हैं। इसका मस्क्युलर फ्यूल टैंक और एयरोडायनामिक शेप इसे एक दमदार और स्पोर्टी लुक प्रदान करते हैं।

फ्रंट में दिए गए एंग्री-आई स्टाइल LED हेडलैंप और ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन इसे एक प्रीमियम एडवेंचर बाइक का रूप देते हैं। साथ ही, बाइक में बीक-शेप्ड नोज़, चौड़े टायर्स, ऊँचा ग्राउंड क्लीयरेंस, और स्प्लिट सीट डिज़ाइन शामिल है, जिससे लंबी यात्राएँ और भी आरामदायक हो जाती हैं।

पीछे की ओर डेडिकेटेड लगेज रैक दिया गया है, जिससे राइडर अपने बैग या टूरिंग गियर को आसानी से फिट कर सकता है, जो इसे एक परफेक्ट एडवेंचर बाइक बनाता है।

TVS Apache RTX 300 फीचर्स 

TVS Apache RTX 300 न केवल पावरफुल है, बल्कि यह तकनीकी रूप से भी काफी एडवांस बाइक है। इसमें ऐसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो राइडिंग को और भी कंफर्टेबल और स्मार्ट बनाते हैं।

बाइक में फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो कॉल और SMS अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइड मोड इंडिकेटर और GoPro कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। इसके साथ मैप मिररिंग फीचर भी मौजूद है, जिससे राइडर सीधे स्क्रीन पर GPS नेविगेशन देख सकता है।

लंबी दूरी की यात्रा के दौरान क्रूज़ कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम बेहतर हैंडलिंग और कंट्रोल प्रदान करते हैं। वहीं, इसका स्प्लिट सीट डिज़ाइन और सस्पेंशन सेटअप शहर और हाईवे दोनों जगह आरामदायक राइड सुनिश्चित करता है।

साथ ही, कंपनी ने इसमें एडवांस थर्मल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी भी शामिल की है, जो इंजन की गर्मी को नियंत्रित कर उसे लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top